हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट ,अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनके त्याग एवं सक्रिय सहयोग को याद किया।इंद्रमणि बडोनी की जयन्ती: CM धामी ने किया याद, कहा- प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए आदर्श हैं बडोनी

Spread the love

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाने के लिए आंदोलन प्रारंभ करने वाले बडोनी प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए आदर्श हैं।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट ,अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की राज्य के स्वरूप के प्रति सोच व दृष्टि स्पष्ट थी। वह राज्य को समृद्ध बनाना चाहते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास में हम सबको सहयोगी बनना होगा। स्वर्गीय बडोनी की जयंती का अवसर हमें उत्तराखंड को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की प्रेरणा देता है।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट ,अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद की तरफ से प्रदेश के समस्त राज्य आंदोलनकारी शक्तियां,उत्तराखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा, उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर शत-शत नमन जय उत्तराखंड


Spread the love