मेट्रोपोलिस सिटी दशहरा महोत्सव, नवमी का आज चौथा दिन। दीप प्रज्वलित के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। सभी कलाकार जिन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लिया , मोमांटो देकर सम्मानित किया गया। टाटा स्टील की तरफ से, बीच-बीच में उत्साहवर्धन हेतु कलाकारों को व जनता को मंच पर इनाम भी दिए जा रहे थे।mrwa अध्यक्ष देवेंद्र शाही उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला के सानिध्य में कुशल संचालन बिहारी लाल चोमवाल के द्वारा किया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष देवेंद्र शाही के साथ-साथ विक्रांत फुटेला ने भी मंच से सभी उपस्थित दर्शको का आभार व्यक्त करते हुए ,कल होने वाले बुराई पर अच्छाई की जीत रावण पुतला दहन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे । देर रात तक डांडिया नृत्य कर लोग मगन रहे। कार्यक्रम स्थल पर ही विभिन्न कंपनियों के स्टॉल लगाए गए थे। एवं खाने पीने की दुकान भी सजी थी। लोगों ने जमकर खरीदारी भी की, मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा, दशहरा महोत्सव हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। सभी लोगों को आपस में मिलजुल कर हिंदुत्व की अलख जगानी है। वही मेट्रोपोलिस में 23 अक्टूबर 2023 नवमी के दिन मेट्रो चेम्स के द्वारा मेट्रोपोलिस नंबर एक गेट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें mrwa , मेट्रो चैंप्स भंडारे में पहुंचने वाले सभी का अभिवादन कर प्रसाद वितरण में लगे हुए थे। प्रत्येक वर्ष मेट्रो पोलिस निवासियों के द्वारा मेट्रो चैंप्स संस्था के माध्यम से विशाल भंडारे का आयोजन नवमी के दिन किया जाता है । हजारों लोगों ने भंडारे में विभिन्न पकवानों का प्रसाद स्वरूप आनंद लिया। भंडारा सुबह प्रातः 8:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक निरंतर चलता रहा। भंडारे में मेट्रोपोलिस के साथ-साथ आसपास की कालोनी व शहर वासी भी भारी संख्या में प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे।

Spread the love

कार्यक्रम के अध्यक्षता mrwa अध्यक्ष देवेंद्र शाही
Mrwa कोषाध्यक्ष डॉ वीरपाल सिंह
कार्यक्रम मुख्य अतिथि विक्रांत फुटेला

मेट्रो पॉलिश सिटी दशहरा महोत्सव  मै  कार्यक्रमों की धूम मची है।   कार्यक्रम का संचालन बी एल चोमवाल, mrwa अध्यक्ष देवेंद्र शाही उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला कोषाध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल स, सचिव सुनील शुक्ला, हितेश लालवानी, दलीप सिंह,विनय कुमार दुबे, आदित्य कुमार, बृजेश तिवारी,राजेश तिवारी,सुमेश राय,रवि सिंह, गिरीश तड़ियाल, आदि उपस्थित थे।

हिंदुस्तान Global Times, अवतार सिंह बिष्ट, अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद


Spread the love