हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स,दिनेश चंद्र भट्ट ,रिपोर्टर उत्तराखंड सनातन धर्म में प्रभु राम को श्री हरि विष्णु का अवतार बताया गया है इस धर्म को मानने वाले अधिकतर लोग भगवान श्रीराम को अपना आराध्य देवता मानते हैं और उनकी विधिवत पूजा करते हैं।

Spread the love

ऐसे में इन भक्तों की आस्था का केंद्र बने अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को किया जाएगा। जिसकी शुरुआत 18 जनवरी से ही हो जाएगा। इस दौरान विधि विधान से भगवान राम के बाल स्वरूप की प्रतिमा का गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।

ऐसे में भक्तों को यह जानने की बड़ी उत्सुकता बनी हुई है कि राम लला की सेवा का सौभाग्य आखिर किस पुजारी को प्राप्त हुआ है अगर आप भी इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक है तो आपको आज का हमारा ये लेख द्वारा पढ़ना होगा। तो आज हम इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।

कौन करेगा राल लला की सेवा-
जानकारों के अनुसार अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे का चयन राम मंदिर के पुजारी के तौर पर किया गया है। राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि राम मंदिर में पुजारियों के तौर पर 50 लोगों चयन किया गया है।

जिसमें श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्या​र्थी मोहित पांडे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी चयनित अभ्यर्थियों को पहले के 6 माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें प्रभु राम की सेवा में नियुक्त किया जाएगा। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 18 जनवरी से आरंभ हो जाएगा। जिसमें नगर भ्रमण, कई तरह की पूजा विधियां शामिल होंगी इसके बाद भगवान राम का अभिषेक सपन्न होकर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स,दिनेश चंद्र भट्ट ,रिपोर्टर उत्तराखंड

Spread the love