श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उधम सिंह नगर इकाई के द्वारा रुद्रपुर में होली मिलन समारोह।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा फूलों की होली खेली गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने बताया कि फूलों की होली प्रत्येक वर्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले खेली जाती हैं ।जिसमें प्रदेश के लगभग सभी राज्य पत्रकारों को आमंत्रित किया जाता है। होली मिलन समारोह पूरी तरह आध्यात्मिक से उत्प्रोत रहता है। जिसमें राधा कृष्ण की होली खेली जाती है। इस बार भी प्रतिष्ठित कलाकारों के द्वारा होली का मंचन किया गया। सभी लोगों ने होली का लुप्त उठाया ,होली मिलन समारोह में आसपास के प्रमुख प्रमुख लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया जाता है ।आयोजन स्थल पर ही रात्रि भोजन की व्यवस्था भी रहती है । होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव विश्वजीत नेगी, विधायक शिव अरोड़ा रुद्रपुर, विधायक किच्छा तिलक राज बहेड, विपिन  जलहोत्रा,प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ,अनिल चौहान,पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, संजय जुनेजा,पूर्व मेयर पति सुरेश कोली, रोशन अरोड़ा, मनोज छाबड़ा, दिवाकर पांडे, गोपाल सिंह पटवाल, दीपा जोशी, ममता त्रिपाठी ,शालिनी बोरा, हरविंदर चुग, बलविंदर सिंह बल्लू, विराट आर्य,संजय ठुकराल , योगेश वर्मा, दिनेश चंद्र भट्ट दिनेश बम, राजेंद्र बोहरा, दीपक चिराया , एडवोकेट अयोध्या प्रसाद आजाद,गगन कांडपाल, आदि उपस्थित थे। स्थानीय लोगों के अनुसार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली का हमें इंतजार रहता है। यह होली रुद्रपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी खूब चर्चा होती है । यह होली मिलन समारोह का उधम सिंह नगर का सबसे बड़ा आयोजन है। जहां एक और होली में लोग हुड़दंग मचाकर होली खेलते हैं। तो वही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा आध्यात्मिक होली खेली जाती है। जिससे हमारे युवा पीढ़ी या फिर नई पीढ़ी को एक मार्गदर्शन मिलता है। और हम प्रत्येक वर्ष परिवार होली में पहुंचते हैं।

Spread the love


श्रमजीवी पत्रकार यूनियन दिनेशपुर गूलरभोज इकाई द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह
रामलीला मैदान चक्कीमोड़ में भव्य आयोजन किया जा रहा है क्षेत्र के सभी मीडिया के साथियों एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों तथा सभी सम्मानित क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाये धन्यवाद।
नगर महामंत्री गौतम सरकार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन दिनेशपुर गूलरभोज उधम सिंह नगर

Spread the love