

इस दौरान उनकी किसी न किसी ग्रह के साथ युति होगी और वो शुभ-अशुभ योग बनाएंगे, लेकिन चंद्रमा के साथ गुरू की युति बनना बड़ी ही विशेष मानी जाती है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 मार्च को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा का वृषभ राशि में प्रवेश होगा. यहां पहले ही देव गुरू बृहस्पति की मौजूदगी है. ऐसे में चंद्रमा और गुरू की युति बनेगी. इन दोनों ग्रहों की युति से शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग बनेगा. ये योग शक्तिशाली होने के साथ-साथ बहुत ही लाभकारी भी माना जाता है. ऐसे में गजकेसरी योग के निर्माण से इन तीन राशियों के जातकों को लाभ ही लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं कि ये तीन लकी रशियां कौनसी हैं.
प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
वृश्चिक राशि
गजकेसरी राजयोग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है. गुरू और चंद्रमा वृश्चिक राशि के सातवें भाव में युति बनाएंगे. ऐसे में इस राजयोग के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. करियर के लिहाज से यह समय वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. कारोबारी जातकों को कारोबार में लाभ हो सकता है. प्रभावशाली लोगों से रिश्ते बनेंगे. जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.
कुंभ राशि
गजकेसरी राजयोग कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है. गुरू और चंद्रमा कुंभ राशि के चौथे भाव में युति बनाएंगे. ऐसे में गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं. करियर की ओर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं. संपत्ति और वाहन खरीद सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. अपनों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं.
मीन राशि
गजकेसरी राजयोग मीन राशि के जातकों के लिए बहुत अनुकूल साबित हो सकता है. गुरू और चंद्रमा मीन राशि के तीसरे भाव में युति बनाएंगे. ऐसे में गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से मीन राशि के जतकों को मान-सम्मान मिल सकता है. करियर में उन्नति हो सकती. कारोबार में की गईं कोशिशें सफल हो सकती हैं.
ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह का अस्त होना अच्छा नहीं माना जाता है। कहते हैं जब भी कोई ग्रह अस्त होता है तो उसके शुभ प्रभावों में कमी आ जाती है। वर्तमान में शनि देव अस्त चल रहे हैं और शनि की ये स्थिति 8 अप्रैल तक बनी रहेगी।
शनि अपनी इसी अवस्था 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए शनि की इस चाल से किन राशि वालों को जिंदगी में परेशानिया आएंगी।
शनि अस्त 2025 (Shani Ast 2025)
वृषभ राशि- शनि के अस्त होने से आपको निजी जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाए रखने में दिक्कत आएगी। इस दौरान कोई खास लाभ न मिलने की उम्मीद है। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। पार्टनर के साथ भी तालमेल बनाने में परेशानी आ सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को इस दौरान भाग्य का साथ कम मिलेगा। इसलिए आप इस अवधि में जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। वरिष्ठों के साथ संबंध कुछ खास नहीं रहने वाले हैं। इस दौरान धन कमाएंगे तो जरूर लेने उसे बचा नहीं पाएंगे। किसी न किसी चीज में पैसा खर्च हो जाएगा।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों को इस दौरान कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। प्रतिद्वंदियों की तरफ से आप पर दबाव बढ़ सकता है। थोड़ी भी लापरवाही के कारण धन से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर भी संयम रखना होगा।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों को इस दौरान तनाव और कर्ज से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। बिजनेस में हानि उठानी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है।




