हाल  के दिनों में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में बढ़ते तनाव को देखा जा सकता है। बांग्लादेश में एक अल्पसंख्यक हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग के बाद भारत ने अपनी चिंता व्यक्त की है। शेख हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे हैं।

Spread the love

ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर परिस्थितियां बिगड़ती हैं तो किस देश की सैन्य शक्ति अधिक प्रभावी होगी।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स के अनुसार, भारत और बांग्लादेश की सैन्य ताकत में बड़ा अंतर है। जहां भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है, वहीं बांग्लादेश 35वें स्थान पर है। इसका मतलब है कि भारत एशिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्तियों में से एक है, जबकि बांग्लादेश की सेना मुख्य रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा और आंतरिक स्थिरता तक सीमित है।

हवाई ताकत में भारत की बढ़त

हवाई ताकत की बात करें तो भारत को यहां स्पष्ट बढ़त हासिल है। भारतीय वायुसेना के पास 1,080 कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, आधुनिक लड़ाकू विमान, मल्टी-रोल फाइटर जेट, 140 अटैक हेलीकॉप्टर और एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम हैं। वहीं, बांग्लादेश की वायुसेना काफी छोटी है, जिसमें केवल 100 लड़ाकू विमान और 100 हेलीकॉप्टर हैं। किसी भी आधुनिक युद्ध में एयर पावर का महत्व होता है, और इस मोर्चे पर भारत को जबरदस्त बढ़त मिलती है।

थलसेना में भारत की ताकत

थलसेना के मामले में भी भारत की स्थिति बहुत मजबूत है। भारतीय सेना के पास लगभग 5,978 टैंक, बख्तरबंद वाहन, आर्टिलरी सिस्टम और प्रशिक्षित जवानों की विशाल संख्या है। इसके मुकाबले बांग्लादेश की थलसेना भारत के सामने आकार और संसाधनों के मामले में बहुत कमजोर दिखती है। बांग्लादेश के पास सिर्फ 662 टैंक हैं, जिससे भारत को बड़े पैमाने पर जमीनी युद्ध में भारी बढ़त मिलती है।

नौसेना में भी भारत आगे

समुद्री ताकत की बात करें तो भी भारत का दबदबा साफ नजर आता है। भारतीय नौसेना के पास 2 विमानवाहक पोत, 20 पनडुब्बियां (जिनमें परमाणु पनडुब्बी भी शामिल है) और दर्जनों अत्याधुनिक युद्धपोत हैं, जो भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक बढ़त देते हैं। बांग्लादेश की नौसेना मुख्य रूप से तटीय सुरक्षा तक सीमित है, और उसकी समुद्री क्षमता भारत से काफी कमजोर है। बांग्लादेश के पास न तो कोई विमानवाहक पोत है, न ही कोई पनडुब्बी, और उसके पास केवल 6 कोरवेट युद्धपोत हैं, जो तटीय सुरक्षा के लिए सीमित हैं।

रक्षा बजट में भारी अंतर

रक्षा बजट भी दोनों देशों की सैन्य ताकत को समझने का अहम पैमाना है। भारत हर साल रक्षा पर भारी निवेश करता है, जिससे नई तकनीक, हथियार और सैन्य शोध लगातार मजबूत होते रहते हैं। भारत का रक्षा बजट बांग्लादेश के मुकाबले 50 गुना ज्यादा है। PIB की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ है, जबकि बांग्लादेश का रक्षा बजट केवल 3.34 बिलियन डॉलर है, जिससे उसकी सैन्य क्षमताएं सीमित रहती हैं।


Spread the love