रुद्रपुर,38वें राष्ट्रीय खेल में छोटे से राज्य उत्तराखंड ने पूरे देश में बड़ी छाप छोड़ी है। न सिर्फ राष्ट्रीय खेल का आयोजन कर रहा है, बल्कि पहली बार पूरा खेल एक प्रदेश में हो रहा है।

Spread the love

सोमवार को पहली बार उत्तराखंड के लोग वेलोड्रम पर साइकिल दौड़ते दिखेंगे।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

इसमें उत्तराखंड के भी तीन साइकिलिस्ट अपना दमखम दिखाएंगे। रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगभग 23 करोड़ की लागत से देश का आठवां वेलोड्रम बना है। अब रुद्रपुर राष्ट्रीय खेल में ट्रैक साइकिलिंग का गवाह बनेगा।
सोमवार से ट्रैक साइकिलिंग की शुरुआत हो रही है। इसके लिए 115 साइकिलिस्ट रुद्रपुर पहुंच चुके हैं। वेलोड्रम पर साइकिलिंग उत्तराखंड के लिए एक नई विधा है।
उत्तराखंड साइकिलिंग के सचिव देवेश पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह 9:30 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी।


Spread the love