38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की झोली में सात और पदक पक्के हैं। वुशु में चार और बैडमिंटन में दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वहीं बीच हैंडबॉल में उत्तराखंड स्वर्ण पदक के लिए जान लगाएगा। उत्तराखंड की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह,तमिलनाडु को हराया

Spread the love

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को अब तक वुशु में एक स्वर्ण और दो रजत पदक मिले हैं। इसके अलावा बैडमिंटन, बीच हैंडबॉल सहित कुछ अन्य खेलों में उसे पदक मिलने की उम्मीद है। राज्य को आज से शुरू हो रहे योगासन और बॉक्सिंग में भी पदक की आस है। योगासन को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

पदक तालिका में कर्नाटक का दबदबा बरकरार

अमर उजाला ब्यूरो देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में कर्नाटक का दबदबा बरकरार है। कर्नाटक सात स्वर्ण पदक सहित कुल 12 पदकों के साथ पहले नंबर पर है। जबकि मणिपुर ने छह स्वर्ण पदक सहित 11 पदक जीते हैं। जो पदक तालिका में दूसरे एवं महाराष्ट्र चार स्वर्ण सहित 23 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

बता दें कि गोवा राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र ने पहला स्थान प्राप्त किया था। लेकिन अभी तक की स्पर्धाओं में कर्नाटक के खिलाडि़यों का वर्चस्व दिखाई दिया है। हालांकि अभी खेलों की शुरुआत हैं। खेल जानकारों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र और सर्विसेज के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के दम पर तालिका में सुधार ला सकते हैं।

Uttarakhand: हरिद्वार जा रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार को लच्छीवाला में पुलिस ने रोका, कोतवाली लाया गया

झारखंड और बिहार का सबसे खराब प्रदर्शन

राष्ट्रीय खेलों में झारखंड और बिहार का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। दोनों ही राज्यों को मात्र एक-एक कांस्य पदक मिला है।


Spread the love