38वें राष्ट्रीय खेल में मेजबान उत्तराखंड की महिला टीम का सफर हार के साथ समाप्त हो गया। वहीं पश्चिम बंगाल, हरियाणा, ओडिशा और दिल्ली ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

Spread the love

38वें राष्ट्रीय खेल में रविवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के क्रिकेट मैदान में रविवार की दोपहर 2 बजे से दिल्ली और मणिपुर के बीच मुकाबला खेला गया। मणिपुर की खिलाड़ी 57वें मिनट ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 65वें मिनट में सलोनी के गोल से दिल्ली ने 1-1 से बराबरी कर ली। इसके बाद 90 मिनट तक दोनों टीमें बराबरी पर रही। एक्सट्रा समय में दिल्ली को पेनाल्टी शूटआउट मिला। दिल्ली की दीपिका ने पेनाल्टी किक मारी, लेकिन मणिपुर के गोलकीपर ने उसे रोक दिया, लेकिन गेंद वापस दीपिका के पास पहुंची और इस बार दीपिका ने गोल कर टीम दिल्ली को 2-1 से जीत दिला दी।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

दूसरा मैच मेजबान उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया। उत्तराखंड को नॉकआउट में पहुंचने के लिए जीत जरूरी थी। इसलिए शुरुआती मिनट से ही उत्तराखंड ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में के शुरुआती 20 मिनट में उत्तराखंड को चार मौके मिले, लेकिन टीम के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। 71वें मिनट में उत्तराखंड के खिलाड़ी के गोलपोस्ट के करीब गलत तरीके से विपक्षी को रोकने पर बंगाल को पेनाल्टी मिली। जिस पर सुमित्रा ने गोल कर पश्चिम बंगाल को 1-0 से आगे कर दिया। 74वें मिनट में बंगाल की ओर से संगीता ने गोल की टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद अंतिम समय तक उत्तराखंड की टीम गोल नहीं कर सकी और तीसरी हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में खेले गए पहले मैच में हरियाणा ने तमिलनाडु को 7-0 से जीत दर्ज की। हरियाणा की पूजा ने सबसे अधिक 3 गोल किए। दूसरे मैच में ओडिशा ने सिक्किम को 5-1 के अंतर से हराया।


Spread the love