अपनी स्थापना के 25 वर्ष के सफर में तमाम चुनौतियों के बीच विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होते मध्य हिमालयी राज्य उत्तराखंड के और बेहतर विकास पर महामंथन के लिए शनिवार को दैनिक जागरण का फोरम सजेगा।

Spread the love

देहरादून में राजपुर रोड स्थित होटल मैरियट बाय फेयरफील्ड में छह सत्रों में आयोजित जागरण फोरम का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही अनेक विशेषज्ञ भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


Spread the love