शिकायतों में दूसरा नंबर राजस्व विभाग का है।


खबर)
प्रिंट मीडिया,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर
उत्तराखंड में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए ढाई साल पहले मुख्यमंत्री ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 जारी किया है। स्थापना से लेकर हाल तक यहां भ्रष्टाचार की कुल 7800 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से सबसे अधिक 909 शिकायतें पुलिस विभाग की हैं।
मेहूंवाला के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद आशिक ने उत्तराखंड विजिलेंस मुख्यालय से सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर मिली भ्रष्टाचार की शिकायतों की सूचना मांगी। विजिलेंस मुख्यालय ने जो सूचना उपलब्ध कराई इसमें पुलिस विभाग के खिलाफ सबसे अधिक शिकायतें हैं।
राजस्व विभाग के खिलाफ 791 शिकायतें दर्ज हुईं। ग्राम विकास विभाग विभाग के खिलाफ 516 शिकायत और पेयजल विभाग के खिलाफ 310 शिकायत दर्ज हुईं। विजिलेंस के लोक सूचना अधिकारी डिप्टी एसपी हर्षवर्द्धनी सुमन ने यह सूचना दी है।
इन विभागों की भी शिकायतें
लोक निर्माण विभाग 244, शहरी विकास विभाग 179, समाज कल्याण विभाग 141, जिला प्रशासन 140, बिजली विभाग 109, दरगाह वक्फ बोर्ड 103, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 68, खाद्य आपूर्ति विभाग 53, पंचायतीराज विभाग 48, परिवहन विभाग 38, एमडीडीए 32, शिक्षा विभाग 21, आपदा प्रबंधन 20, उद्यान विभाग 15 और शेष अन्य विभागों के खिलाफ 4063 शिकायतें दर्ज हुई हैं।
व्हाट्सएप नंबर पर भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत
व्हाट्सएप पर भी भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए विजिलेंस ने व्हाट्सएप नंबर 9456592300 जारी किया हुआ है।

