
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 235 रन बनाए। भारतीय टीम ने पहली पारी में 263 रन बनाए। उसे 28 रन की बढ़त मिली।


हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट
मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन लंच हो गया है। ऋषभ पंत ने अर्धशतक ठोक दिया है। वह 49 गेंद पर 53 रन बनाकर क्रीज पर। वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 6 विकेट पर 92 रन। जीत के लिए 55 रन चाहिए। रोहित शर्मा 11, यशस्वी जायसवाल 5, शुभमन गिल, विराट कोहली और सरफराज खान ने 1-1 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 6 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने 4, मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिए।
तीसरे दिन रविवार (3 नवंबर) को न्यूजीलैंड 45.5 ओवर में 174 रन पर आउट हो गई। 146 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की बात करें तो विल यंग ने 51 रन बनाए। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स 26,डेवोन कॉन्वे 22, डेरिल मिचेल 21 और मैट हेनरी 10 रन बनाकर आउट हुए। ईश सोढ़ी 8, टॉम ब्लंडेल और रचिन रविंद्र 4-4 रन बनाकर आउट हुए।
टॉम लैथम ने 1 रन बनाए। एजाज पटेल 8 रन बनाकर आउट हुए। विलियम ओ’रूर्के 2 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए। जडेजा ने पहली पारी में भी 5 विकेट लिए थे।
