
रुड़की दिनांक 22.10.2024 आदर्श शिवाजी नगर रामलीला समिति रुड़की के तत्वाधान में आदर्श शिवाजी नगर नियर विश्वनाथ मंदिर नगर पंचायत ढंडेरा में चल रही पर्वतीय लीला के पांचवें दिवस की लीला का समाजसेवी सत्येंद्र सिंह नेगी, जयवीर सिंह रावत, आनंद सिंह बर्थवाल, कीर्तन मंडली ए ब्लॉक ,ओमप्रकाश मैजेडा , लक्ष्मण सिंह बिष्ट, बच्चन सिंह नेगी, जीवनन्द बुडाकोटि, महिला मंडली पार्वती देवी ए ब्लॉक, कृष्णागिरी ,संदीप पवार ,धर्म गुरु विनीत भारद्वाज, ज्ञान सिंह बिष्ट, महिला मंडली ए ब्लॉक सुनीता रावत आदर्श शिवाजी नगर, महिला मंडली बी ब्लॉक शिवाजी कॉलोनी, बलबीर सिंह ,सुमन बडर्थवाल, कमलेश्वर प्रसाद कुलाश्री , विमला बहुखंडी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।


हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट
कौशल्या भवन में राम माता से पिता के द्वारा दी गई आज्ञा के अनुसार वन जाने की बात कहते हैं जिसे सुनकर कौशल्या विचलित हो जाती है। कौशल्या बड़े ही मार्मिक और भावुक गीतों से दर्शकों की आंखें नम कर देती है। बनवास में जाते समय राम लक्ष्मण और सीता, “सब मिलजुल कर रहना” “हम बन को जाते हैं” गीत ने दर्शकों के दिल को और अधिक भावुक कर दिया।
लीला में दशरथ मरण का दृश्य भी बड़ा ही पीड़ा दायक क्षण का अनुभव करा रहा था । केवट राम के पैर धोकर ‘ नमो गंगे तरंगे रासबिहारी। सदा जय हो सदा जय हो तुम्हारी।।’ सुंदर गीत गाकर प्रभु श्री राम को नदी पार करवाते हैं।
सुमंत अवध में क्या मुख ले जाऊं गीत गाते हुए व्याकुल मन से वापस लौटते हैं।
अंत में भारत और शत्रुघ्न को नौनिहाल से बुलाया जाता है।
और इसी के साथ लीला पटाक्षेप हो जाता है। इस अवसर पर गौर सिंह भंडारी, पुष्कर सिंह तोमर, बच्ची राम कुण्डलिया,बालम सिंह नेगी ,भगत सिंह रावत, रविंद्र सिंह पवार, जगमोहन सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह पवार, दरवान सिंह बुटोला, रोहित रावत, पर पारेश्वर प्रसाद लखेड़ा , सुरेंद्र सिंह नेगी, अनसूया प्रसाद जोशी, महावीर प्रसाद डोभाल , कुंदन सिंह नेगी, आनंद सिंह वर्तवाल , रामचरण सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, जय सिंह नेगी, श्याम सिंह पवार, योगम्बर सिंह रौथान, राजेंद्र सिंह रावत ,जयवीर सिंह रावत ,रणजीत सिंह रावत, उमराव सिंह पटवाल, दिनेश सिंह चौधरी, रविंदर सिंह पंवार, धर्मानन्द भट्ट, सतीश कुकरेती, राजेंद्र सिंह रावत, जितेंद्र जखमोला ,बलवंत सिंह भंडारी, संतोषी राणा, गायत्री बुमला , विशम्बरी देवी, रामेश्वरी पवार, शाकुम्बरी चौहान, उमा रावत, सरिता बिष्ट, ज्ञान सिंह बिष्ट, बादल लखेड़ा, शुभम लखेड़ा,रितिक नेगी, दिव्यांशु थपलियाल, अभिनव बंगारी, अंशु, अदिति गोसाई, सौरभ पवार, आयुष, हर्षिता बिष्ट, रिया बिष्ट, लंबी रावत, अंजलि रावत, पायल, सुप्रिया मेहरा, रितु लखेड़ा ,अनूप, सुनील नेगी, पंचम सिंह बिष्ट , विमला बहुखंडी आदि राम भक्त उपस्थित थे।
