सल्ट में खुशी की लहर: दर्जा राज्य मंत्री बने महेश्वर महरा का 12 अप्रैल को होगा भव्य स्वागत

Spread the love

सल्ट (अल्मोड़ा)।सल्ट क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवा में अग्रणी महेश्वर महरा को प्रदेश नेतृत्व द्वारा दर्जा राज्य मंत्री मनोनीत किए जाने की खबर से समूचे सल्ट क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। महरा की यह उपलब्धि उनके दशकों से जारी समर्पण, मृदुभाषिता, संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति निष्ठा का परिणाम मानी जा रही है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य ख्यात सिंह तड़ियाल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि श्री महेश्वर महरा ने जबसे सल्ट में भाजपा का परचम थामा, तब से पार्टी लगातार मजबूत होती गई है। उन्होंने याद करते हुए बताया कि एक समय था जब कार्यकर्ता रात्रि में पोस्टर चिपकाते थे और मकान मालिक उन्हें सुबह हटा देते थे। परंतु महरा जी के अथक प्रयासों और संगठन को मजबूत करने की नीति ने क्षेत्र में भाजपा को अजेय बना दिया।

तड़ियाल के अनुसार चाहे विधानसभा चुनाव हों, लोकसभा चुनाव या पंचायत चुनाव—हर स्तर पर भाजपा ने क्षेत्र में सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि महरा जी का परिवार भी पूरी तरह से कार्यकर्ताओं के साथ तन-मन-धन से समर्पित रहता है।

अब जब उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में 12 अप्रैल को सराईखेत क्षेत्र में श्री महरा का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

यह स्वागत केवल एक नेता का नहीं, बल्कि उस संघर्ष, समर्पण और संगठन की जीत का प्रतीक होगा, जो वर्षों से महरा जी और उनके सहयोगियों ने क्षेत्र में खड़ा किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश, क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल—सल्ट तैयार है अपने नायक के स्वागत के लिए।


Spread the love