

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले उत्तरांचल संगम के पदाधिकारी


उत्तरांचल संगम के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर मत्स्य, पशुपालन, दुग्ध, कृषि आदि के द्वारा प्रदेश के किसानों की आय को बढ़ाने पर विचार विमर्श किया। युवाओं के कौशल उन्नयन द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर भी कार्य योजना पर चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री ने उत्तरांचल संगम की सराहना की और इसको सशक्त करने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर उत्तरांचल संगम के अध्यक्ष डॉक्टर विक्रम सिंह माहोड़ी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। छोटी एवं मध्यम जोत के किसानों के लिए कृषि को लाभप्रद बनाने के लिए ग्राउंड जीरो पर कार्य करने की आवश्यकता है जिसमें गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है। इसके लिए एक विस्तृत रोड मैप तैयार किए जाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया जा सके। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी कुंदन सिंह रावत, बहादुर सिंह नेगी एवं सोशल मीडिया प्रभारी गिरीश मेहरा की गरिमामयी उपस्थित रही।







