500 से अधिक लोगों का रेस्क्यू कर पहुँचाया गया सुरक्षित स्थानों पर।आपदा से प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों को आपातकालीन भोजन, आश्रय और आपदा स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।

Spread the love

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा किया गया रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का स्थलीय निरीक्षण ।

स्थिति से निपटने के लिए संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मौजूद।

500 से अधिक लोगों का रेस्क्यू कर पहुँचाया गया सुरक्षित स्थानों पर।

बाढ़ पीड़ितों की सबसे पहली आवश्यकता होती है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने की। उनसे सम्बन्धित सामान को उनके पास पहुँचाने की। उस समय उन्हें भोजन, पानी व कपड़े आदि प्राप्ति कराने की भी जरूरत होती है। इसके अलावा उन्हें दवाइयों की भी जरूरत होती है। उधम सिंह नगर जिला प्रशासन के साथ मिलकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी बखूबी बाढ़ पीड़ितों को हर संभव उपरोक्त मदद प्रदान कर रहे हैं।

उधम सिंह नगर में बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान करने के लिए स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधि पिक्चर से पूरी तरह गायब हैं। जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के संयुक्त अभियान में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाई जा रही है। जनप्रतिनिधियों को लेकर स्थानीय बाढ़ पीड़ितों में रोष है।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर

#Uttrakhandpolice #udhamsinghnagarpolice


Spread the love