रुद्रपुर भाजपा में दावेदारों के पहले ही आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से कुछ को भले ही आरक्षण तय होने के बाद निराशा हाथ लगी हो, लेकिन ज्यादातर अभी दावेदारी की ताल ठोक रहे हैं। अब जल्द ही सभी वार्डों में चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए जाएंगे, जो दावों की जमीनी हकीकत परखेंगे।


खबर)
प्रिंट मीडिया,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर
रुद्रपुर,विधायक शिव अरोड़ा की चुनाव को लेकर क्या है रणनीति, विधायक अभी साइलेंट मोड पर हैं, उनका स्पष्ट मामना है भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित पूर्व में किए गए कार्यों को देखते हुए पूरी निष्पक्षता से टिकट का आवंटन किया जाएगा विधायक शिव अरोड़ा को पूरी उम्मीद है इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी का मेयर चुना जाएगा। फिलहाल रुद्रपुर नगर निगम का माहौल भगवा मय दिख रहा है। यह भी निश्चित है टिकट बंटवारे को लेकर जब असंतोष का माहौल बनेगा। आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चलेगा पूरी सटीक जानकारी हम पहुंचते रहेंगे आप तक,
फिलहाल
रुद्रपुर भारतीय जनता पार्टी मेयर पद के प्रबल दावेदार विकास शर्मा एकमात्र सबसे मजबूत लोकप्रियता के मामले में पहले पायदान पर चल रहे हैं। अभी तक कुछ ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है जिससे कयास लगाए जाएं, विकास शर्मा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सबसे करीबी में गिने जाते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है रुद्रपुर नगर निगम को सामान्य करने में Vikas Sharma की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही विकास शर्मा को आश्वासन दे चुके थे कि इस बार मेयर का टिकट दिया जाएगा। फिलहाल रुद्रपुर से किसी अन्य दावेदारी की मजबूत पैरवी नहीं दिखाई दे रही है।
40 वार्डों के लिए भाजपा में अब तक 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से कई मानकों पर परखने के बाद ही नाम पर विचार किया जाएगा। रुद्रपुर नगर निगम के चुनाव को लेकर दावेदार अपने आकाओं के चक्कर काट रहे हैं और क्षेत्र में भी सक्रिय हो गए हैं।
पार्टी की ओर से भी वार्डवार सर्वे शुरू कर दिया है। हाल ही में चलाए गए प्राथमिक सदस्यता और सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जा रही है।
वैसे तो पार्षद पद के लिए बीते करीब दो माह से दावेदार ताल ठोक रहे हैं, लेकिन अब आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद कई दावेदार अधिक सक्रिय हो गए हैं। पुराने आवेदनों के साथ ही नए प्राप्त हो रहे आवेदनों पर भी संगठन विचार करेगा। भाजपा महानगर की ओर से पैनल गठित कर सर्वे कराया जा रहा है। दो दिन के भीतर वार्डों में प्रभारी नियुक्त किए जा सकते हैं।
पुराने पार्षदों को भी करना होगा खुद को साबित
भाजपा में कई ऐसे दावेदार हैं जो दो बार पार्षद रह चुके हैं। इनमें से कुछ तो अब महापौर पद पर दावा कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर टिकट न मिलने की उम्मीद में पार्षद पद के लिए ही तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, संगठन की ओर से ऐसे दावेदारों को भी कड़े मानकों पर आंका जाएगा।
सूत्रों की मानें तो पार्टी पदाधिकारी उनकी भी धरातलीय रिपोर्ट तैयार कराने में जुटे हैं। यह भी देखा जाएगा कि बीते कुछ समय में उन्होंने संगठन के कितने कार्यक्रम अपने वार्ड में कराए और महानगर से लेकर प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैंठकों में कितनी भागीदारी निभाई।
यही नहीं प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पार्टी के कार्यक्रमों में भी उनकी भूमिका का आकलन किया जा रहा है। महानगर से जानकारी मिली है कि रैली में कार्यकर्ताओं को जोड़ने में भी सक्रियता होनी जरूरी है। इसके अलावा नए चेहरों को भी अपनी क्षेत्र में पकड़ और लोकप्रियता साबित करनी होगी।
सदस्यता अभियान की सक्रियता भी होगी टिकट का मानक
बीते कुछ माह से रुद्रपुर में चल रहे भाजपा के प्राथमिक सदस्यता व सक्रिय सदस्यता अभियान से भी पार्षद पदों की दावेदारी परखी जाएगी। इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिए गए थे, जिसे पूरा करने में कई कार्यकर्ताओं के हाथ-पांच फूल गए। ऐसे में पार्टी पदाधिकारी इसे भी आधार बना सकते हैं। साथ ही वार्डों में सर्वे किया जा रहा है, जिसमें दावेदारों की धरातल पर सक्रियता का जायजा लिया जाएगा।
सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र और स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। दावेदारों की क्षेत्र में सक्रियता और पकड़ को लेकर भी फीडबैक लिया जा रहा है। जल्द वार्डों में चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए जाएंगे, जो दावे की हकीकत परखेंगे। संगठन स्तर पर भी अब बैठकों का दौर चल रहा है।

