रुद्रपुर,शुक्रवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में रुद्रपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और भाजपा के पार्षदों ने शपथ ली। मेयर विकास शर्मा को जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और पार्षदों को मेयर विकास शर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Spread the love

इससे पूर्व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा की जीत दिलाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और जनता ने मिलकर रुद्रपुर में कमल खिलाया है और विकास शर्मा को मेयर बनाया है। उन्होंने कहा कि उनके स्तर से रुद्रपुर के विकास लिए मेयर विकास शर्मा को जो भी मदद चाहिए होगी वह उपलब्ध कराने का वह पूरा प्रयास करेंगी।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

विकास शर्मा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह रुद्रपुर के महापौर बने हैं। भाजपा के सभी पदाधिकारी, व्यापारी, छात्र, किसान समेत हर वर्ग सभी का आभार जताते हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार शहर के विकास के कटिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि यह शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और निगम प्रशासन का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज ही नगर निगम में बोर्ड बैठक होगी। वहीं विधायक शिव अरोड़ा मेयर, पार्षदों को बधाई दी और जनता का आभार जताया।

वहीं इससे पूर्व संत जनों और ब्राह्मणों ने मंत्रों के उच्चारण के साथ शपथ ग्रहण का शुभारम्भ किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेयर विकास शर्मा और पार्षद जुलूस की शक्ल में नगर निगम पहुंचे और वहां बोर्ड बैठक का आयोजन किया।

कांग्रेसी पार्षद नहीं पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में

रुद्रपुर। गांधी पार्क में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पार्षद नहीं पहुंचे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया। उनका आरोप था कि शपथ ग्रहण समारोह का भगवाकरण किया गया है। जबकि यह नगर निगम का कार्यक्रम था

कांग्रेस पार्षदों की अनुपस्थिति में
rudrpur नगर निगम नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा शपथ ग्रहण समारोह, मुख्य अतिथि मंत्री रेखा आर्या, विधायक शिव अरोड़ा,

(स्वागत)

अध्यक्ष आपदा प्रबन्धन विनय रूहेला, दर्जामंत्री अनिल कपूर डब्बू, उत्तम दत्ता, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, गुंजन सुखीजा, जिला महामंत्री अमित नारंग, पुष्कर काला, अनिल चौहान, दीप कोश्यारी, दीपक मेहरा, सत्यप्रकाश चौहान, नेत्रपाल मौर्य, दिवाकर पाण्डे, सुरेश परिहार, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, राजकुमार ठुकराल, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, अनिल चौहान,जसपाल कोली, मनोज मदान, के के दास, विपिन जल्हौत्रा, राजेश कालड़ा, राकेश सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शालिनी बोरा, नीलम कांडपाल, ममता त्रिपाठी,नरेन्द्र अरोरा, महन्त शिवानन्द महाराज, रमेश वशिष्ठ, कंचन वैद्य, चैतन्य गुरू जी, प्रेमानन्द महाराज, बॉबी गोस्वामी भारत भूषण चुग, वेद ठुकराल,dr LM Upreti, नागेंद्र शर्मा,सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा,पीसी शर्मा,SK नैयर, संजय ठुकराल, नीलम FC,जिला अधिकारी नितिन भदोरिया, उप जिला अधिकारी मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल , आदि गणमान्य व्यक्ति लोग उपस्थित थे


Spread the love