उत्तराखंड क्रांति दल भू अध्यादेश 1950 के आधार पर मूल निवास, परिसीमन, स्थाई राजधानी को लेकर चौखुटिया-द्वाराहाट में सभा का किया आयोजन,

Spread the love

पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, उत्तराखंड क्रांति दल ब्लाक चौखुटिया-द्वाराहाट कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती व् क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करने हेतु कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत रूप से विचार साझा किये! साथ ही भू- कानून ,1950 के आधार पर मूल निवास, परिसीमन, गैरसैंण राजधानी बनाने की मांग, पलायन, दिन प्रति दिन बढती महंगाई, भ्रष्टाचार, भर्ती घोटाले, बन्दरों, सुअरों ,लावारिस जानवरों से चौपट हो गई पहाड़ की खेतीबाड़ी आदि समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया।

बैठक में सभी पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर उपचुनाव में उक्रांद प्रत्याशी अर्जुन देव के पक्ष में तन-मन-धन से जुटने का संकल्प लिया! पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने बागेश्वर की जनता से अपील की है,
बागेश्वर की सम्मानित जनता से विनम्र अपील है कि बागेश्वर विधानसभा के उपचुनाव में उक्रांद प्रत्याशी अर्जुन देव को अपना बहुमूल्य मत दे।


Spread the love