12 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट-सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

Spread the love

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार ने बताया कि सराहनीय सेवा के लिए आईआरबी द्वितीय दलनायक प्रताप सिंह तोमर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाएंगे। उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक पुलिस दूरसंचार संचार प्रशिक्षण केंद्र देहरादून हरीश चन्द्र नरूला, 31वीं वाहिनी पीएसी के दल नायक जहीर अहमद, जनपद नैनीताल के उप निरीक्षक (एम)/आशुलिपिक चंद्रशेखर भट्ट व अपर उप निरीक्षक ना0पु0 जनपद पिथौरागढ़ हरीश चंद्र उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे। वहीं सराहनीय सेवा के लिए 20 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सराहनीय सेवा सम्मान तो विशिष्ट कार्य के लिए 34 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सराहनीय सेवा सम्मान से सुशोभित होंगे।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर


Spread the love