
हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर


रुड़की दिनांक 29 सितंबर 2024 नियर न्यू मॉडल स्कूल अशोकनगर
में 83 वां श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा प्रवचन एवं केदार मंदिर निर्माणकर्ता श्रद्धेय श्री केदार बाबा राजेश देवेश नाथ जी द्वारा 29 तारीख से किया जाएगा। दिनेश बिष्ट द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा में आज भव्य कलश यात्रा आयोजित की गई। जिसमे सभी कॉलोनी वासियों की सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया ढोल नगाड़ो के साथ नृत्य कर यात्रा का आनंद लिया। दिनेश बिष्ट व
सतीश नेगी ने बताया कि श्री 83 वां श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा प्रवचन 29.09.2024 से 08 अक्टूबर 2024 से दोपहर 3:00 से सायं 6:00 बजे तक प्रति दिन तक चलगी। जाने माने श्री केदार बाबा राजेश देवेश नाथ के प्रतिदिन श्री शिव लीला तथा भागवत कथा के महत्व को क्षेत्र की जनता को समझायेगे। कथा के अंतिम दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती सीमा बिष्ट, पंडित द्वारिका पोखरियाल, सरोज नेगी, सरोज बड़थ्वाल, सुनीता नेगी, देवंती भट्ट, अनीता काला ,अनीता नेगी, किरण नेगी, हीरा बिष्ट, गीता बिष्ट, सरोज डिमरी, सर्वेश्वरी भंडारी, संतोषी बिष्ट, लाजवंती गोसाई, सरिता बिष्ट ,रजनी देवी, श्वेता यादव, कुसुम नेगी ,कुसुम कला, अर्चना बड़थ्वाल, कंचन बड़थ्वाल ,सुखबीर बिष्ट, तेज सिंह खड़ायत, बासु भट्ट, मनमोहन रावत, आनंद सिंह रावत, संजय सिंह रावत, मनोज बड़थ्वाल, नरेंद्र भंडारी आदि भगवान भक्त उपस्थित थे।
