नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने गुरुवार को भारत-नेपाल के बीच 1950 से चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया। उन्होंने भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नेपाली सेना का मानद महारथी बैज और खड्ग प्रदान किया।

Spread the love

यह दोनों सेनाओं के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाती है।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

नेपाल और भारत के बीच सैन्य संबंधों की निरंतरता के रूप में दोनों देशों में दोनों देशों के कमांडर-इन-चीफ को मानद महारथी का पद प्रदान करने की परंपरा है। राष्ट्रपति पौडेल ने शीतल निवास में भारतीय सेना प्रमुख द्विवेदी को मानद महारथी पद से सम्मानित किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, रक्षा मंत्री मानबीर राय मौजूद रहे।

भारत के सेना प्रमुख द्विवेदी नेपाल के सेना के प्रधान सेनापति अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर बुधवार को चार दिवसीय नेपाल यात्रा पर आए हैं। इससे पहले द्विवेदी ने नेपाल सेना मुख्यालय में जनरल सिग्देल से मुलाकात की और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग से संबंधित मामलों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने काठमांडू के टुंडीखेल में सेना मंडप में वीर स्मारक (शहीद स्मारक) पर माल्यार्पण भी किया और श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने सेना मुख्यालय में पौधरोपण भी किया।
नेपाल पांच भारतीय राज्य सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किलोमीटर से अधिक की सीमा साझा करता है। जनरल द्विवेदी के साथ उनकी पत्नी सुनीता द्विवेदी भी नेपाल यात्रा पर गईं हैं। वह भारतीय सेना की आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट


Spread the love