राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के छह अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।

Spread the love

इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक शाहजहां जावेद खान, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून प्रमोद कुमार, दलनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी बीरेंद्र सिंह कठैत, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद चंपावत सुमन पंत और उप निरीक्षक घुड़सवार पुलिस जनपद देहरादून राजेंद्र सिंह को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदक विजेताओं को उनकी सेवा और समर्पण के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

सहायक निदेशक को राष्ट्रपति प्रशंसनीय सेवा पदक

राइफलमैन से सहायक निदेशक का सफर तय करने वाले दून के जांबाज अनूप छेत्री को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति प्रशंसनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। अनूप क्षेत्री 1988 में असम राइफल्स में राइफलमैन के रूप में भर्ती हुए। विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दिसंबर 2010 में इंडियन मिलिट्री अकादमी, देहरादून से कमीशन प्राप्त कर असम राइफल्स में नियुक्त हुए।

2017 में उन्हें उप कमांडेंट के पद पर पदोन्नत किया गया। वर्ष 2021 में यूपीएससी साक्षात्कार उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली स्थित पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) में सहायक निदेशक के रूप में तैनात किया गया। शमशेरगढ़ देहरादून निवासी अनूप क्षेत्री के पिता देवी सिंह छेत्री वर्ष 1978 में गोरखा राइफल्स से आनरेरी कैप्टन से सेवानिवृत्त हुए।

होमगार्ड के दो जवानों को सराहनीय सेवा पदक

गणतंत्र दिवस पर होमगार्ड के दो जवानों को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। पदक पाने वालों में धर्मसिंह नेगी प्लाटून कमांडर ग्रामीण प्लाटून पौड़ी व चमोली जिले में तैनात गिरीश जोशी शामिल हैं।


Spread the love