
उन्होंने कहा कि लोग पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रहे हैं, जो पिछले वर्षों में मिले ऐतिहासिक जनादेश में भी झलकता है।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता]
क्या कुछ बोले PM मोदी?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर बधाई। इस दिन हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित किया। यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और एक विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराता है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की रीढ़, हमारे सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं, क्योंकि वे सक्रिय रूप से जमीन पर काम करते हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को विस्तार से बताते हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि हमारे कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और गरीबों, वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनकी ऊर्जा और उत्साह वाकई प्रेरणादायी है।
भाजपा का 45वां स्थापना दिवस
भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को हुई थी और पार्टी ने 1984 में लड़े आम चुनाव में दो सीटों पर कब्जा किया था। हालांकि, बाद में अटल बिहारी वाजपेटी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा तेजी से आगे बढ़ी, लेकिन 2014 में पहली बार भाजपा ने बहुमत की सरकार बनाई और अब तक पार्टी का यह सफर जारी है।

