जनता के भारी समर्थन से प्रियंका गांधी उत्साहित

Spread the love

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पर्यवेक्षक धीरेंद्र प्रताप ने  हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता श्रीमती प्रियंका गांधी से भेंट की व उन्हें पुष्प भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य और कांग्रेस की जीत की कामना की.

प्रताप ने कहा कि प्रियंका जी ने मुस्कुराहट के साथ उनसे Pushp ग्रहण किया और यहां पर चुनाव में किये जा रहे कार्य के लिए मुस्कुरा कर उत्साह वर्धन किया

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड

आपको अवगत करा दें कि धीरेंद्र प्रताप पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड हिमाचल में धर्मशाला लोकसभा से स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।   धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। गांधी परिवार से धीरेंद्र प्रताप की नजदीकियां! राजीव गांधी के समय से ही रही है। प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं क्या कुछ रहा कार्यक्रम ,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स की  रिपोर्ट

जनता के भारी समर्थन से प्रियंका गांधी उत्साहित

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में 2 जनसभाएं की। पहली जनसभा चंबा में और दूसरी शाहपुर ​में की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि हिमाचल मेरा दूसरा घर है, लेकिन वह यहां आपदा में एक बार नहीं आए। मोदी ने धनबल से हिमाचल सरकार को गिराने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री इस तरह की साजिश करे। ऐसी भ्रष्ट साजिश करने वालों के मन में हिमाचल के प्रति आदर नहीं हो सकता। ऐसे लोगों का मकसद किसी भी हालत में सत्ता को अपने हाथों में रखना है।

28 मई को प्रियंका गांधी पहले ऊना जिला के गगरेट, उसके बाद कुटलैहड़ विधानसभा में जनसभा करेंगी।

इसके बाद हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा में पार्टी कैंडिडेट सुभाष ढटवालिया के समर्थन में रोड शो करेंगी। 29 मई को पहले कुल्लू में जनसभा और दोपहर बाद मंडी में रोड शो करेंगी।


Spread the love