ग्रहों में से राहु को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। एक छाया ग्रह होने के बावजूद इसकी स्थिति में बदलाव का असर किसी राशि के जीवन में उथल-पुथल मचा सकती है।

Spread the love

द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 दिसंबर को दोपहर 4 बजकर 4 मिनट पर उत्तर भाद्रपद के द्वितीय पद में प्रवेश कर जाएंगे और इस पद में 12 जनवरी 2025 तक रहने वाले हैं। बता दें कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शनि का नक्षत्र है और 27 नक्षत्रों में से 26वां माना जाता है। इस नक्षत्र का स्वामी शनि और राशि स्वामी गुरु है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। राहु के नक्षत्र पद परिवर्तन करने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है. जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते है। अटके हुए काम एक बार फिर से चल पड़ेंगे। सरकारी कामों में एक बार फिर से सफलता हासिल हो सकती है। सट्टेबाजी और शेयर मार्केट के द्वारा काफी धन कमा सकते हैं। शेयर मार्केट में आपको खूब लाभ मिलने वाला है। संतान की ओर से टेंशन मुक्त हो सकते हैं। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है।

तुला राशि

शुक्र की राशि तुला के लिए भी राहु का नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही कई समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। लंबे समय से रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही शारीरिक समस्याएं जो लंबे समय से चली आ रही थी, वो अब समाप्त हो सकती है। विदेशी स्रोतों से आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको मिल सकता है।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट,इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल2024 वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल2024 कर्क वार्षिक राशिफल2024
सिंह वार्षिक राशिफल2024 कन्या वार्षिक राशिफल2024
तुला वार्षिक राशिफल2024 वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024 मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024 मीन वार्षिक राशिफल 2024

Spread the love