

प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स।। अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड। (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)


प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स।। अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड। (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)
रुद्रपुर डीडी चौक पर भगवान श्री राम डिजिटल फोटो लगाई गई है रात के समय शहर वासियों का भगवान श्री राम को देखने के लिए ताता लगा रहता है। सोशल मीडिया पर भी काफी वायरस हो गई है ।भगवान श्री राम की यह डिजिटल फोटो।प्रदेशभर में श्रीराम की शोभायात्राएं निकाली जाएंगी।


मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, सुंदरकांड व रामचरित मानस पाठ होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। साथ में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके उपरांत भक्तों को राम हलुवा का विशेष प्रसाद बांटा जाएगा। उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर के प्रत्येक गली चौराहों , मंदिरों घरों को सजाया गया है। मेट्रोपोलिस में भंडारे का आयोजन वहीं शहर के कई मंदिरों में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा है जगह-जगह भगवान राम की धुन पर नाचते राम भक्त दिखाई दे रहे हैं ।प्रसाद वितरण का कार्यक्रम एक सप्ताह पूर्व से ही निरंतर चल रहा है। उधम सिंह नगर के सारे जनप्रतिनिधि रात दिन कहीं जुलूस तो कहीं भंडारे में प्रतिभा कर रहे थे। ऐसा भक्ति का माहौल शायद ही कभी देखने को मिला हो। रुद्रपुर उधम सिंह नगर के मंदिरों को पूरी भव्यता के साथ सजाया गया है। मंदिरों में पूजा अर्चना चल रही है। सुबह से लोगों का ताता लगा हुआ है। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ने पूरे उत्तराखंड में प्रभु श्री राम मंदिर उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड की पूरी अपडेट कुछ इस तरह से दी है।



हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ।।
प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स।। अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड। (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)
राज्य में विभिन्न स्थानों पर एलईडी लगाकर अयोध्या में होने वाले समारोह का सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है। वहीं, चारों धाम के शीतकालीन गद्दीस्थलों चमोली जिले में योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर व नृसिंह मंदिर जोशीमठ, रुद्रप्रयाग जिले में ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और उत्तरकाशी जिले में गंगा मंदिर मुखवा व यमुना मंदिर खरसाली में भी उत्सव मनाया जाएगा।
लोग दीपावली मनाने को उत्साहित

त्रेता युग में भगवान राम के अयोध्या लौटने पर दीपोत्सव मनाया गया था और इस बार रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोग दीपावली मनाने को उत्साहित हैं। इसकी झलक देवभूमि के कण-कण में नजर आ रही है। राम भक्ति में डूबे लोगों ने कहीं वंदनवार सजाए हैं तो कहीं गलियों को भगवा झंडों से पाटने के साथ ही रंग-विरंगी रोशनी से सजाया गया है।
घर और मंदिरों का भी फूल माला व रंग-विरंगी रोशनी से शृंगार किया गया है। आज जब रामलला विधि-विधान से अपने आसन पर विराजेंगे तो घर और मंदिरों में दीपों की शृंखला प्रज्वलित की जाएगी। व्यापारिक और सार्वजनिक प्रतिष्ठान भी दीयों की रोशनी से नहाएंगे। राजधानी देहरादून में टपकेश्वर महादेव मंदिर में 21 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी और ऋषिकेश में गंगा तट को दीयों से रोशन किया जाएगा। नैनीताल के नयनादेवी मंदिर और कैंची धाम में कलश यात्रा निकलेगी। जब अयोध्या में रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हो रही होगी, तभी पिथौरागढ़ के रामेश्वर मंदिर परिसर में राम मंदिर की स्थापना होगी। चंपावत जिले के शारदा घाट में गंगा आरती व दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा
