रालोद ने रुड़की महानगर की कमान सौंपी कपिल त्यागी को, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने सौंपी ज़िम्मेदारी

Spread the love

रुड़की। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तराखंड प्रदेश संगठन में नई ऊर्जा का संचार करते हुए रुड़की महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कपिल त्यागी को सौंपी गई। यह नियुक्ति एक भव्य समारोह में की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में कपिल त्यागी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

कपिल त्यागी राजनीति में पहले से ही सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं और उन्होंने खानपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक उमेश कुमार के साथ भी कार्य किया है। अब रालोद में शामिल होकर उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा, “रालोद उत्तराखंड में तेजी से अपना आधार बढ़ा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जी के युवा और कुशल नेतृत्व में पार्टी प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंच बना रही है। आज का युवा और समाज का हर वर्ग रालोद से जुड़ रहा है, जो आने वाले समय में बदलाव की नई इबारत लिखेगा।”

प्रदेश संगठन महासचिव अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी अपने महापुरुषों की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “संगठन ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं और रालोद मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतरेगा।”

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हरमीत सिंह, युवा लोकदल प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, जिला अध्यक्ष हरिद्वार मोरध्वज लोहान, जिला अध्यक्ष पछवादून सुशील मलिक, वरिष्ठ नेता बच्चन सिंह, बीरसेन पंवार, सतवीर, रविंद्र सिंह, साहब सिंह, विनोद त्यागी समेत कई गणमान्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रालोद में कपिल त्यागी की नियुक्ति से रुड़की क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना है। साथ ही, पार्टी की आगामी रणनीतियों में स्थानीय नेतृत्व की भागीदारी भी बढ़ेगी।



Spread the love