
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड


रूद्रपुर, 05 जून, 2024/सू.वि.- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिन कुमार पाठक ने बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जिला न्यायालय मुख्यालय रूद्रपुर उधम सिंह नगर परिसर में जिला जज सिकंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे की संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता एवम श्रमदान तथा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण पर ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार मे आयोजित संगोष्ठी में जिला जज एवम बार के अध्यक्ष के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।
इस अवसर पर एडीजे मीना देऊपा, अश्वनी गौड़, मुकेश कुमार व अन्य न्यायिक अधिकारीगण में सिखा भंडारी ,संभू एवम किशोर न्यायालय से न्यायिक अधिकारी शमा परवीन, जिला बार सचिव सर्वेश सिंह, पूर्व सचिव कुंवर सिंह, अभय कुलश्रेष्ठ, कृष्ण चंद,नवीन ठकुराल अमित छावड़ा, विकास तिवारी, आशीष त्रिपाठी, अखिलेश कुशवाह, संजीत बड़ई, प्रकाश चंदोला, विक्रम सिंह एवम कर्मचारीगण में आशीष श्रीवास्तव, आमोद पांडेय, भगवान सिंह,डी.एस.मेहरा, टीवीएस के प्लांट हेड विक्रम राणा अन्य ऑफिशियल स्टाफ भुवन तिवारी, अरविंद नेगी इत्यादि उपस्थित रहे ।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड
रूद्रपुर, 05 जून, 2024/ विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महिला कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में ज़िला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन तथा संस्था के कर्मचारियों एवं किशोरों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सभी किशोरों को एक एक वृक्ष की निगरानी की ज़िम्मेदारी भी दी गई ।
इस अवसर पर सहायक अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर हरेंद्र लटवाल तथा संस्था के अन्य कर्मचारी तथा किशोर उपस्थित थे।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड
रुद्रपुर, 05 जून,2024- पर्यावरण दिवस पर प्रशासन व रुद्रपुर नगर निगम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस और जीरो वेस्ट इवेंट के दो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जो अटरिया पुल से सिडकुल ढाल तक निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए और जनता को स्वच्छता और हरितता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पौधारोपण अभियान और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई गई।
विश्व पर्यावरण दिवस के दिन सभी उपस्थित लोगों ने शहर को स्वच्छ और हरित बनाने की शपथ ली। इस मौके पर उपायुक्त शिप्रा जोशी ने कहा, यह दिन हमें हमारे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। हमें मिलकर इसे स्वच्छ और सुरक्षित रखना है।
कार्यक्रम के दौरान जीरो वेस्ट को प्रोत्साहित करने के लिए पुनः उपयोग योग्य कटलरी का इस्तेमाल किया गया और किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया।
जीरो वेस्ट इवेंट के दौरान पुनः उपयोग योग्य कटलरी का इस्तेमाल किया गया और किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया। इस आयोजन में महिलाओं की स्व-सहायता समूह नारी शक्ति को भी प्रोत्साहित किया गया, जिन्होंने इस कार्यक्रम को प्रबंधित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहायक आयुक्त राजू नबियाल ने कहा, हम सभी को अपने दैनिक जीवन में जीरो वेस्ट की अवधारणा को अपनाना चाहिए और प्लास्टिक के उपयोग को कम से कम करना चाहिए। साथ ही समूह की प्रतिनिधि व ब्रांड एम्बेसडर नीलम कोहली ने बताया हमारा उद्देश्य इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
रैली के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया, वहीं जीरो वेस्ट इवेंट के माध्यम से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और रियूजेबल कटलरी उपयोग करने की आदत डालने का संदेश दिया गया। निवर्तमान महापौर रामपाल सिंह ने इस पहल की सराहना की और सभी नागरिकों से स्वच्छता और हरितता के लिए मिलकर काम करने की अपील की।
कार्यक्रमों में उपायुक्त शिप्रा जोशी, सहायक आयुक्त राजू नबियाल, साथ ही समूह के प्रतिनिधि अनिल शर्मा, नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर नीलम कोहली और उनकी टीम के साथ ही रोटरी क्लब के सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल हुए, जिनमें रोटेरियन क्लब के ओ.पी. सिंघल, सुमित बेहल, गौरी गगनेजा, और अनिल अग्रवाल अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। –

