रूद्रपुर 05 मई, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने रविवार को अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण किया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम सहित पूरे परिसर निरीक्षण किया। उन्होने स्ट्रांग रूम परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मिकों को 24 घंटे सजग रहने के साथ बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को स्ट्रांग रूमपरिसर में प्रवेश कतई न करने के निर्देश दिये। स्ट्रांग रूम परिसर पर पैनी नजर रखने के लिये 04 पुलिस वॉच टावर बनाये गये है, जिसमे सुरक्षा बल तैनात पाये गये।जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे पैनी नजर रखने हेतु लगाये गये सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों को सीसीटीवी पर नजर बनाये रखते हुये उसके स्टोरेज व पॉवर ब्रेकअप पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होने कहा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी बिना प्रतिस्थानी के कन्ट्रोल रूम कतई नही छोडे़गें।निरीक्षण के दौरान सहायक रिटर्निगं ऑफिसर मनीष बिस्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, आदि मौजूद थे।
Spread the loveCBSE Board Result 2024: सफलता ने भरी खुशियों की उड़ान…कुमाऊं में बेटियों का दबदबा, यहां बेटों ने मारी बाजी हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार […]
Spread the loveरुद्रपुर वार्ड नंबर 33 शांति विहार पार्षद पद के उम्मीदवार गिरीश जोशी के समर्थन में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग। Girish joshiघर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने […]