रूद्रपुर 07 मई, 2024-दिनांक 07 अक्टूबर 2023 को भूड़ महोलिया अन्नपूर्णा धर्म कॉटे के पास अज्ञात अभियुक्त द्वारा वाहन बस को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी की मोटर साईकिल संख्या यूके 06-एवी-4773 को टक्कर मारकर मोटर साईकिल सवार कमलेश विश्वास व आकाश मण्डल को गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान कमलेश विश्वास की मृत्यु हो गयी थी। जिसका जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने उप जिला मजिस्टेªट खटीमा को जॉच अधिकारी नामित करते हुये निर्देशित किया है कि उक्त दुर्घटना की सम्पूर्ण पहलुओं की विस्तृत जॉच करते हुए जॉच आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट खटीमा ने कहा है कि उक्त घटना/प्रकरण के सम्बन्ध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो या कथन करना चाहता है तो वह विज्ञप्ति जारी होने के 03 (तीन) दिन के भीतर साक्ष्य सहित अपना कथन उप जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत कर सकतें हैं अथवा कार्यालय की ई-मेल आई0डी-sdmkhatima1975@gmail.com पर भी उपलब्ध करा सकते है।
Spread the loveबेटी से छेड़छाड़ करने पर मां ने रास्ते में ही टैक्सी रूकवाई और सीधे थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने कार को पकड़कर सीज किया और आरोपित को […]
Spread the love पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने गुरुवार को आवास विकास रुद्रपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को ऑडियो सुनाते हुए बताया कि कुछ माह […]
Spread the loveबृहस्पतिवार को ग्राम सांवल्दे के ग्रामीण संयुक्त संघर्ष समिति बैनर तले ग्रामीण एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि वन्यजीव के डर के चलते लोगों को […]