रूद्रपुर 14 अगस्त, 2024– मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने 15 अगस्त 78वें स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों मंे सभाएं

Spread the love

रूद्रपुर ’’सम्पूर्णता अभियान’’ के अन्तर्गत चयनित 06 संकेतांकों शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल, कृषि को पूर्ण रूप से संतृप्त किये जाने का प्रस्ताव पारित कराते हुए व्यापक जन जागरूकता प्रसारित किये जाने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है। उन्होने ’’सम्पूर्णता अभियान’’ को सफल बनाने के लिए समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों तथा खण्ड स्तरीय अन्य विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को ग्राम सभाओं में उपस्थित होने के निर्देश दिये है।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये है कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में अधिकारियों/कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट/रोस्टर बनाते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को ग्राम पंचायतों की बैठकों में चयनित 06 संकेतांकों से सम्बन्धित समस्या, समाधान, सुझाव, शपथ आदि को उल्लेखित करते हुए कार्यवृत्त फोटोग्राफ जियो टैग सहित विवरण जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को हार्ड एवं सॉफ्ट कापी में 17 अगस्त तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर——————————————–रूद्रपुर 14 अगस्त, 2024-(सू.वि.)- हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम द्वारा गॉधी पार्क से शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गल्ला मंडी तक तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। गॉधी पार्क से भव्य तिरंगा यात्रा रैली को जिलाधिकारी उदयराज सिंह, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने हरी दिखाकर रवाना कर शुभारम्भ किया।
तिरंगा यात्रा शुभारम्भ से पहले विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, जिलाधिकारी उदयराज सिंह व अन्य अतिथियों द्वारा गॉधी पार्क में तिरंगा फहराया गया। जिलाधिकारी ने सभी को तिरंगा शपथ दिलायी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सूबे के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जन-जन में देश भावना जागृत करते हुए हर घर तिरंगा अभियान में सभी की सहभागिता कराना है। उन्होने वीर शहीदों नमन करते हुए कहा कि उन महान पुरूषों, शहीदों की बदौलत जो आजादी मिली है उसे हमें अक्षुण बनाये रखना है। उन्होने कहा तिरंगा हम 140 करोड़ भारतीयो की शान है। उन्होने सभी से अपने-अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों व शहरो में भव्य तिरंगा यात्रा के साथ ही स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मॉ के नाम, तिरंगा शपथ आदि कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है। उन्होने कहा कि हमे शहीदो के बलिदान को याद रखना चाहिए व स्वतंत्रता को बनाये रखने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा रैली में स्वयं सेवी संस्थाओं, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्वयं सहायता समूहों के लगभग तीन हजार लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, सीडीओ मनीष कुमार, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, मनोज कत्याल, निर्वतमान मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, भारत भूषण चूघ, योगेश वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संदीप राव, मनोज, भानू चूघ, नीलम कोली सहित सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उपाशंकर नेगी, पूर्व पार्षदो सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
——————————————–


Spread the love