रूद्रपुर 17 अप्रैल, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 19 अप्रैल मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।उन्होंने युवा मतदाताओं, बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं के साथ ही सभी मतदाताओं से निर्वाचन महापर्व में मतदान कर प्रतिभाग करने की अपील की । उन्होंने कहा भारत विश्व का सबसे बड़ा व मजबूत लोकतंत्र है, स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है ,मतदान हमारी ताकत है इसलिए अपने मत की ताकत को समझते हुए निर्भय होकर अवश्य मतदान करें साथ ही अपने आसपास के मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा मताधिकार हमारा अधिकार है इसलिए अपने कर्तव्य को समझते हुए बिना किसी प्रकार के प्रलोभन के निर्भिक होकर मत का अवश्य प्रयोग करें ,ताकि समाज को एक अच्छा जनप्रतिनिधि मिले व क्षेत्र ,देश का विकास हो सके, इसलिए 19 अप्रैल को बूथ में जाकर मतदान अवश्य करें।
Spread the loveशासन के अधिकारियों को जिलाधिकारियों को बैठक में बुलाने से पहले लेनी होगी अनुमति, मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश जिसके लिए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने […]
Spread the loveरूद्रपुर 19 मार्च, 2025 जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शहरी क्षेत्रों के सड़को […]
Spread the love किच्छा हल्द्वानी बाईपास मार्ग पर रेता बजरी से भरा दस टायरा ट्राला चलती बाइक पर गिरने से छात्र नेता की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर […]