रुद्रपुर कभी शहर की सुंदरता में बदनुमा दाग रहे कूड़े के पहाड़ को साफ करने पर नगर निगम को स्कॉच अवार्ड मिलने जा रहा है। स्कॉच ग्रुप 15 फरवरी को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में अवार्ड देगा।

Spread the love

ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर ने शहरी विकास विभाग के निदेशक और नगर आयुक्त को ईमेल भेजकर अवार्ड के लिए कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। इससे पहले यह उपलब्धि देश के 75 शहरों की स्वच्छता कहानियों में शुमार हो चुकी है।
दरअसल किच्छा रोड पर पहाड़गंज में दशकों से कूड़े का पहाड़ बना हुआ था। तमाम प्रयासों के बावजूद इसे हटाया नहीं जा सका था। पिछले साल तत्कालीन डीएम उदयराज सिंह और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने मुहिम के रूप में इसे लिया था। इसके बाद डंपसाइट उपचार परियोजना के तहत कूड़े के पहाड़ को हटाकर जगह को हराभरा और साफ सुथरे मैदान में बदल दिया था। इस मैदान से 2,11,000 मीट्रिक टन कूचरे को हटाया गया था।
इस उपलब्धि ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश के 75 शहरों की स्वच्छता कहानियों में जगह बनाई थी। अब इस उपलब्धि पर नगर निगम का चयन प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड के लिए हुआ है। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि स्कॉच ग्रुप ने शहरी विकास निदेशक को ईमेल से नगर निगम रुद्रपुर को पुरस्कार के लिए चयनित करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही 15 फरवरी को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में अवार्ड लेने के लिए आमंत्रित किया है।


Spread the love