

प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स।
अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर।
(उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

इस दौरान उन्होंने 42 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
शुक्रवार शाम नगर निगम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नियुक्ति पाने वालों को बधाई देते हुए कहा कि इस साल सरकार 11 हजार लोगों को रोजगार देने का कार्य कर रही हैं। इसके तहत तीन हजार नर्सिंग अधिकारियों में से अभी तक 1376 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। उन्होंने जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने सांसद निधि से अल्ट्रासाउंड मशीन देने पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का आभार जताया। कहा कि बाजपुर के सीएचसी का उच्चीकरण का कार्य कर रहे हैं। डॉ. रावत ने कहा कि नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2900 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। विशिष्ट अतिथि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नियुक्ति पत्र पाने वालों को बधाई दी। वहां विधायक शिव अरोरा, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ राजेश सिन्हा,एसीएमओ डॉ. हरेन्द्र मलिक, डॉ. डीपी सिंह, आदि थे।



प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स।
अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर।
(उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)
