रामलीला मैदान पंतनगर में उत्तरांचल संगम के तत्वाधान में हो रही रामलीला के पांचवें दिन शत्रुघ्न के पात्र ने दर्शकों का मन मोह लिया। शत्रुघ्न की पात्रता कर रही कर रही 10 वर्षीय बालिका हिमानी कापड़ी के अभिनय ने दर्शकों को विस्मृत कर दिया।


हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट,
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, कृषि महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक डॉक्टर महेंद्र सिंह नेगी,
नगला डेरी फार्म के संचालक प्रख्यात
पशु चिकित्सक डॉ संदीप तलवार, वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम आर्या,अनिल जोशी एवं
डॉ विक्रम सिंह माहोड़ी ने दीप प्रज्वलित कर
पंचम दिवस की रामलीला का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने उत्तरांचल संगम के लिए 4 लाख रुपए की घोषणा की। संतोषी माता स्तुति, रामवन गमन, केवट मिलन, सुमंत की अयोध्या वापसी, दशरथ मरण, भरत-कैकई संवाद, शत्रुघ्न द्वारा मंथरा को दंड देना, वन में राम भरत मिलाप इत्यादि दृश्यों का मंचन किया गया। कार्यक्रम में आनंद सिंह बिष्ट,ख्याली सिंह भंडारी, सुंदर सिंह भोज, दीपक नगरकोटी, ललित मोहन सनवाल, रंजीत बोरा, मुदित जोशी, दीपक पाठक,
चंद्र मोहन पपनै, विनोद जोशी, अवधेश त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह मेर, निखिल रोहिला,
आदित्य भट्ट, जगदीश नेगी, सुरेश गंगवार,
नीरज भट्ट, मनीष गोस्वामी, विमला तिवारी, महेंद्र शर्मा ,जनार्दन सिंह एवं दीपक शर्मा समेत हजारों लोगों की उपस्थिति रही।

