श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार चुनाव: ज्ञानप्रकाश पांडेय अध्यक्ष, विनीत धीमान महामंत्री चुने गए

Spread the love

हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार के चुनाव में ज्ञानप्रकाश पांडेय को अध्यक्ष और विनीत धीमान को महामंत्री चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में ज्ञानप्रकाश पांडेय को 22 वोट मिले, जबकि महामंत्री पद पर विनीत धीमान को 17 वोटों से जीत हासिल हुई।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

कोषाध्यक्ष पद पर देवम महेता निर्विरोध चुने गए। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव विश्व जीत नेगी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह नई टीम पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए मजबूती से कार्य करेगी।

चुनाव के दौरान पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया। इस नई टीम के नेतृत्व में पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी आवाज को बुलंद करने की दिशा में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।


Spread the love