
विश्व की छह प्रतिष्ठित मैराथन पूरा कर ये बहनें सिक्स स्टार फिनिशर बनी हैं।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
47 वर्षीय प्रीति और रीति ने 42.2 किमी लंबी दौड़ पूरी कर राज्य का नाम रौशन किया है। दोनों बहनों का दावा है कि अब तक दुनियाभर में सिर्फ 17,679 लोग ही इस खिताब तक पहुंचे हैं, जिनमें से 5,979 महिलाएं हैं। यह प्रतिष्ठित मैराथन टोक्यो, बोस्टन, लंदन, बर्लिन, शिकागो और न्यूयॉर्क में आयोजित होती है। प्रीति और रीति का कहना है कि उत्तराखंड की महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने युवाओं को मेहनत और समर्पण से सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी है। उनकी इस सफलता पर माता चंद्रकांता भंडारी, पिता और विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने बधाई दी है।
फोटो: 4एएलएम 9पी: टोक्यो मैराथन में इतिहास रचने वाली रानीखेत की जुड़वा बहनें प्रीति व रीति। फाइल फोटो
