मीन राशि में पंचग्रही संयोग के चलते कुछ राशियां बेहद ही खुश रहने वाली हैं। यह संयोग बेहद ही दुर्लभ होता है। ऐसे में बता दें, इस बार हनुमान जयंती 12 अप्रैल को मनाई जाएगी, इस पर्व पर पंचग्रह योग के चलते 57 साल बाद मीन राशि में यह संयोग बनेगा, जिसमें मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि, राहु, सूर्य सभी महत्वपूर्ण ग्रह विराजमान रहने वाले हैं।

Spread the love

इसके चलते कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। वैसे तो 12 राशियों पर ही नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है लेकिन तीन राशियों बेहद ही खुश होने वाली हैं। ऐसे में इन राशियों के बारे में पता होना जरूरी है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हनुमान जयंती के मौके पर मीन राशि में बनने वाले पंचग्रह के चलते किन राशियों का भाग्य चमकने वाला है। पढ़ते हैं आगे…

वृषभ राशि

इन जातकों को बता दें कि आय के नए स्रोत मिलेंगे बल्कि नौकरी पेशे वाले लोगों की पदोन्नति हो सकती है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवारवालों के साथ समय बिता सकते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है। हालांकि कोई भी निर्णय सोच समझकर लें।

मिथुन राशि

इन जातकों को बता दें कि कारोबार में तरक्की हासिल हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार के लिए यह बेहद उत्तम समय है। करियर में सफलता हासिल हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

कर्क राशि

पंचग्रह योग के चलते इनकी किस्मत साथ दे सकती है। रुके हुए कार्य बन सकते हैं। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो कामयाबी मिल सकती है। अपने हाथ कोई बड़ी सफलता भी आ सकती है। आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है।


Spread the love