दिवंगत गोविंद सिंह टाकुली को पूरे प्रदेश के राज्य आंदोलनकारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए, राज्य आंदोलनकारीयो में शोक की लहर। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद की तरफ से दिवंगत आत्मा को शोक संवेदना,

Spread the love

दिवंगत गोविंद सिंह टाकुली,किच्छा निवासी वर्तमान में नागला बायपास बिंदु खाता में निवासरत गोविंद सिंह टाकुली का आज हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। राज्य आंदोलनकारीयो में दुख की लहर। गोविंद सिंह टाकुली उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 24,36 72 घंटे का उत्तराखंड बंद के आह्वान में एवं उधम सिंह नगर को उत्तराखंड में मिलने के लिए राज्य आंदोलनकारी साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा संघर्षरत रहे। सामाजिक कार्यों में भी गोविंद सिंह हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे। यारों के यार आज हमारे बीच नहीं रहे। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए। पूरे प्रदेश के राज्य आंदोलनकारी ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राज्य आंदोलनकारी ललित कांडपाल, विक्की पाठक, हरीश जोशी, सुरेश गौरी, जगदीश बोहरा, प्रकाश पुजारी, अनिल जोशी, विनोद जोशी, पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा जी, प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा कांडपाल, गिरीश पंत, एवं प्रदेश के तमाम राज्य आंदोलनकारी ने शोक संवेदना व्यक्त की है। कल उनका अंतिम संस्कार चित्र शीला घाट रानी बाग में किया जाएगा।

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स journalist from Uttrakhand group ने पूरे प्रदेश के राज्य आंदोलनकारी की तरफ से इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें ओम शांति।


Spread the love