
ऐसे में करीब 30 साल बाद मीन राशि में सूर्य और शनि करीब आएंगे। दोनों की युति मार्च के अंत में हो रही है, ऐसे में अप्रैल के महीने में 5 राशियों को खूब धन और पारिवारिक मामलों में सुख मिलने वाला है। सूर्य और शनि की युति से वृष, मिथुन, तुला समेत 5 राशियों को करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। साथ ही खूब धन लाभ भी होगा। ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल में सूर्य और शनि की युति से किन राशियों को फायदा होगा।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
सूर्य शनि युति 2025: वृषभ राशि पर प्रभाव
वृष राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य शनि युति होने जा रही है। ऐसे में सूर्य शनि का साथ आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने वाला है। इतना ही नहीं, इस दौरान आपको व्यापार में लाभ के साथ-साथ दांपत्य जीवन में भी शांति मिलेगी। साथ ही शिक्षा में सफलता के भी योग हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को इस दौरान परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने जा रहे लोगों के प्रयास इस दौरान सफल होंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति आदि मिलने के भी योग हैं। विवाहित लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। आपके रिश्तों में मधुरता आएगी।
सूर्य शनि युति 2025: मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के दसवें भाव में सूर्य शनि युति होने जा रही है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों पर काम का थोड़ा दबाव हो सकता है, लेकिन आपको काम में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको अपने वरिष्ठों से प्रोत्साहन भी मिलेगा। अतीत में किए गए कामों का आपको इस दौरान लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान की गई यात्राओं से आपको लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं। साथ ही कार्यस्थल में बदलाव लाने के प्रयास भी सफल होंगे।
सूर्य शनि युति 2025: तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों के अष्टम भाव में सूर्य और शनि की युति होने जा रही है। ऐसे में तुला राशि वालों का स्वास्थ्य पहले से कहीं अधिक बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में भी अनुकूल बदलाव होंगे। साथ ही नौकरी में भी बदलाव के योग बन रहे हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों की आय में भी वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। परिवार से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के भी योग बन रहे हैं।
सूर्य शनि युति 2025: वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों के पंचम भाव में सूर्य और शनि की युति होने जा रही है। ऐसे में वृश्चिक राशि वालों को संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उन्हें इस दौरान परिवार से मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। करियर में आपको एक के बाद एक कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय सुनहरे अवसर लेकर आने वाला है। आपको अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलेगा।
सूर्य शनि युति 2025: कुंभ राशि पर प्रभाव
सूर्य और शनि की युति आपकी राशि के दूसरे भाव में होने जा रही है। ऐसे में कुंभ राशि वालों को अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही आपके खर्चे जो काफी समय से लगातार बढ़ रहे थे, इस दौरान थोड़े नियंत्रित होंगे। इस अवधि में आपको अपने पिता से आर्थिक या संपत्ति लाभ मिल सकता है। दो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, इस दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुरानी बीमारियों से आपको राहत मिलेगी। इसके साथ ही इस राशि के कामकाजी लोगों को विदेश से लाभ मिलने की भी संभावना है।
