
पुलिस के अनुसार पूछड़ी निवासी भरत घुघत्याल (48) पुत्र गोविंद सिंह अपने दोस्त पप्पू सैनी के साथ कार से बैलपड़ाव जा रहा था।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ संवाददाता भूपेंद्र सिंह अधिकारी, ०, आवास विकास, पोस्ट भोटिया पडाव, हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड –
हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर कंचनपुर छोई के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप ससे घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया जहां भरत ने दम तोड़ दिया। पप्पू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर टक्कर मारने वाले चालक का पता लगाया जाएगा। बताया गया कि मृतक का एक बेटा और दो बेटी हैं। वह पूजा पाठ कर परिवार का भरण पोषण करता था।
