उनके अगले माह के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा जांचने के लिए अमेरिका सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ऐतिहासिक रिज मैदान की सुरक्षा का जायजा लिया है।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
इसके अलावा छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल का दौरा किया है। सुरक्षा का जायजा लेने को 43 अधिकारियों की टीम रविवार को करीब 12 बजे शिमला पहुंची।
वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल का किया दौरा
चंडीगढ़ से 11 गाड़ियों से अमेरिका सुरक्षा अधिकारियों और दिल्ली में अमेरिका दूतावास के अधिकारियों की 43 सदस्यीय टीम पहुंची। सबसे पहले टीम ने छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ एस्कॉर्ट भी लगाई गई थी।
इसके बाद सुरक्षा टीम ने ऐतिहासिक रिज मैदान का दौरा किया और सुरक्षा के लिहाज से सारी व्यवस्थाओं को जांचा। सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक शिमला व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कल्याणी हेलीपेड में हो सकती है लैंडिंग
यदि अमेरिका के राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा फाइनल होता है और वाइल्ड फ्लावर होटल में ठहरने को मंजूरी मिलती है, तो ऐसी स्थिति में वह कल्याणी हेलीपैड छराबड़ा में ही उतरेंगे। रिज पर आने के लिए देश के राष्ट्रपति का जो रूट रहता है उसी रूट से आएंगे।
दौरे के फाइनल होने पर दोबारा आएगी अधिकारियों की टीम
अमेरिका के राष्ट्रपति के दौरे के फाइनल होने के बाद अमेरिका सुरक्षा अधिकारियों की टीम दोबारा से प्रदेश के दौरे पर आएगी। ऐसे में जहां-जहां उनके जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित होगा वहां की सुरक्षा का जायजा लिया जाएगा।

