लखनऊ गोमती तट पर चल रहे उत्तराखंड महोत्सव की शाम छोलिया दल के नाम रहा। कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य व संगीत के जरिए दर्शकों का मन मोह लिया। पल्लवी प्रजापति की टीम ने उत्तराखंडी समूह नृत्य की प्रस्तुति दी।

Spread the love

कजरी नृत्य, अवधी लोकनृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। सुषमा प्रकाश के दल ने पारंपरिक भजन और भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज से आए दल ने सुंदर प्रस्तुतियों से मंच को सजाया। उत्तराखंड की हंसा नृत्य नाटय कला की प्रस्तुति हुई। गढ़वाल की इंदु भट्ट ममगाई के नेतृत्व में गढ़वाल का प्रसिद्ध घसियारी नृत्य, छपेली एवं जौनसारी लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। उत्तराखंड का प्रसिद्ध पारंपरिक छोलिया नृत्य, लोक गीत एवं लोक नृत्यों की प्रस्तुति हुई।


Spread the love