
नवरात्रि के पहले दिन से हिंदुओं के नए साल की शुरुआत भी हो जाती है। इसके अलावा पहले नवरात्र के दिन युगादी, गुड़ी पड़वा और झूलेलाल जन्यती जैसे प्रमुख पर्व भी मनाए जाते हैं। नवरात्रि के पहले दिन कई सारे अनुष्ठान भी किए जाते हैं। इस दिन भक्तजन घर में माता की चौकी सजाते हैं और शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करते हैं। साथ ही अखंड ज्योति भी जलाते हैं। चलिए आपको बताते हैं नवरात्रि पूजा में किन-किन सामग्री की जरूरत पड़ेगी।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
चैत्र नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट (Chaitra Navratri Puja Samagri List)
- चैत्र नवरात्र के लिए मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर
- चौकी में बिछाने के लिए लाल रंग का कपड़ा
- बंदनवार
- आसन
- चौकी
- मौली
- रोली
- कमलगट्टा
- शहद
- शक्कर
- दीपक
- घी
- अगरबत्ती
- वस्त्र
- दही
- सिंदूर
- पान
- सुपारी
- लौंग
- बताशा
- हल्दी की गांठ
- नैवेध
- जावित्री
- नारियल जटा वाला
- सूखा नारियल
- पंचमेवा
- गंगाजल
- नवग्रह पूजन के लिए चावल
- पूजा की थाली
- सोलह श्रृंगार (बिंदी, चूड़ी, तेल, कंघी, शीशा आदि)
- थोड़ी पीसी हुई हल्दी
माता रानी के श्रृंगार की लिस्ट (Mata Rani Sringar List)
चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की श्रंगार सामग्री में लाल चुनरी, इत्र, चोटी, गले के लिए माला या मंगलसूत्र, लाल चूड़ियां, बिछिया, पायल, नेल पेंट, लिपस्टिक, सिंदूर, शीशा, चोटी के लिए बैंड, नथ, गजरा, बिंदी, काजल, मेहंदी, महावर, मांग टीका, कान की बाली, कंघी, शीशा आदि चीजें जरूर शामिल करें।
