बसंत पंचमी पर पीले रंग का महत्व): बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। यही कारण है कि लोग इस दिन पीले रंग के वस्त्र तो पहनते ही हैं साथ ही पीले चावल का भी सेवन करते हैं।

Spread the love

बसंत पंचमी पर पीले रंग का क्या है महत्व?

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना गया है। लेकिन पीले रंग और बसंत पंचमी का क्या संबंध है? इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। तो आपको बता दें पीला रंग हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। इसके अलावा ये रंग माता सरस्वती का भी प्रिय होता है। इसलिए ही सरस्वती माता को पीली चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा लोग बसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए भी बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र पहनते हैं। यह रंग बसंत ऋतु की सुंदरता और ताजगी का प्रतीक है। पीला रंग समृद्धि का भी सूचक माना गया है।

क्या है पीले रंग का वैज्ञानिक महत्व?

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो पीला रंग मन को मजबूत बनाता है। ये रंग हमारे मूड और फीलिंग को अच्छा करता है। इस रंग के कपड़े पहनने से पॉजिटिविटी फील होती है। विज्ञान अनुसार पीला रंग का उपयोग करने से हमारे रक्त में लाल और श्वेत कणिकाओं का विकास होता है यानी रक्त में हिमोग्लोबिन बड़ने लगता है। ये रंग रक्त संचार बढ़ाता है। साथ ही मनुष्य की थकान दूर करता है।


Spread the love