
ऐसी ही एक खिलाड़ी का नाम प्रिया पुनिया है। प्रिया पुनिया टीम इंडिया के लिए ओपन करती हैं। हालांकि उनको अभी तक ज्यादा मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। एक बार टीम से वह बाहर भी हो गई थीं। खूबसूरती के मामले में प्रिया पुनिया कहर ढाती हैं।


सफेद गेंद क्रिकेट के दो फॉर्मेट में प्रिया को खेलने का मौका मिला है। टी20 क्रिकेट में उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल तीन मैच खेले हैं। इन तीनों मुकाबलों में प्रिया ने प्रदर्शन के हिसाब से निराश किया है। वह महज 9 ही रन बना पाई हैं। एकदिवसीय क्रिकेट के 9 मैचों में उन्होंने 273 रन बनाए हैं। नाबाद 75 रन उनका बेस्ट स्कोर है।
प्रिया पुनिया राजस्थान की रहने वाली हैं और 28 वर्ष उनकी उम्र है। नियमित बेहतर प्रदर्शन करके वह टीम इंडिया में अपनी जगह स्थायी कर सकती हैं। शेफाली वर्मा के बाहर होने से उनको टीम में वापस आने का मौका मिल गया। खेल के अलावा सोशल मीडिया पर भी वह सक्रिय हैं।
इन्स्टाग्राम पर प्रिया पुनिया काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। वहां उनके फॉलोवर्स भी काफी अच्छी संख्या में हैं। 5 लाख से ज्यादा लोग उनको फॉलो करते हैं। अपनी फोटोज वह पोस्ट करती हैं। इन सुंदर तस्वीरों को देखकर कोई भी कहेगा कि वह मॉडल की तरह दिखाई देती हैं।
Naveen Sharma Oneindia
source: mykhel.com

