उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 से शुरू होकर 23 अगस्त तक होगा। सत्र गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित किया जाएगा। शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

Spread the love

विधानसभा मानसून सत्र आहूत किए जाने को लेकर 18 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक के दौरान चर्चा की गई थी।कैबिनेट की बैठक में सत्र का समय व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था।

तब से सत्र संपन्न कराने की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को सीएम ने तारीख तय कर दी। शासन की तरफ से जारी हुए आदेश के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 21 अगस्त (बुधवार) को अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसके साथ ही इस दिन औपचारिक कार्य और विधायी कार्य होंगे। वहीं 22 अगस्त (गुरुवार) को विधायी कार्य और 23 अगस्त (शुक्रवार) को विधायी कार्य और असरकारी कार्य होंगे।

विपक्ष भी सत्र को गैरसेंण कराने की मांग कर रहा था। बजट सत्र देहरादून में कराने के बाद मानसून सत्र गैरसेंण में कराने की मांग उठ रही थी। गैरसेंण उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी है।

यहां हर बार बजट सत्र आयोजित होता है। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने 2024-25 का बजट सत्र देहरादून में कराया। विपक्ष ने इसका विरोध भी किया। इसके बाद एक सत्र गैरसेंण में कराने की मांग उठी। अब मानसून सत्र गैरसेंण मेंं होगा।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर ,उत्तराखंड

इस बार मानसून सत्र हंगामेदार होने तय हैं। विपक्ष इस बार और मजबूती के साथ दो नए विधायकों के साथ सदन में पहुंचेंगी। जिसमें केदारनाथ मंदिर का दिल्ली में निर्माण, केदारनाथ में सोना विवाद और आपदा जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी करेगा।


Spread the love