रुद्रपुर नगर निगम की सामान्य घोषित हुई सीट पर शुक्रवार से भाजपा में भी मेयर पद के लिए दावेदारी की प्रक्रिया शुरू हो गयी। भाजपा संगठन की ओर से पर्यवेक्षक बनाए गए नैनीताल विधायक सरिता आर्या, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट और भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल के सम्मुख जिला भाजपा कार्यालय में दावेदारों ने अपने बॉयोडाटा के साथ दावेदारी की।

Spread the love

निकाय चुनाव के लिए रुद्रपुर के प्रभारी बनाए गए दीपक मेहरा और विधायक शिव अरोड़ा भी इस दौरान मौजूद रहे।

(संदेश)
प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर

पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि भाजपा संगठन की ओर से दिए गए निर्देश-निर्देशों के अनुरूप नगर निगम रुद्रपुर क्षेत्र से मेयर पद के लिए विभिन्न पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसको लेकर रायशुमारी की जाएगी। इसमें नगर निगम क्षेत्र से राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारी, मंडल स्तरीय पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, विधायक और पूर्व विधायकों समेत जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न दावेदारों की दावेदारी को लेकर रायशुमारी की जा रही है। जीत हासिल करने की क्षमता रखने वाले प्रत्याशी के चयन के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 और 21 दिसंबर को दो दिन दावेदारों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। सुझाव पेटिका के जरिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मेयर और पार्षद प्रत्याशी को लेकर विचार भी लिए जा रहे हैं। सभी के विचारों और सुझावों पर मंथन के बाद मेयर पद के लिए तीन सबसे मजबूत दावेदारों का पैनल बनाया जाएगा। इसके बाद इसे प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा। प्रत्याशी को लेकर आखिरी निर्णय और चयन प्रदेश स्तर पर ही होगा।


Spread the love