
रुद्रपुर,ध्रुव राजनीतिक प्रतिद्वंदी रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल आपसी खींचातानी से, कहीं ना कहीं, रुद्रपुर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में आपसी मतभेद भी उभर कर सामने आ रहे थे।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव से निलंबित चल रहे थे, 2025 नगर निकाय चुनाव में राजकुमार ठुकराल पूर्व विधायक नगर निगम चुनाव में रुद्रपुर मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में हलचल मचा दी थी। कयास लगाए जा रहे थे पूरे विधायक राजकुमार ठुकराल भारतीय जनता पार्टी में वापसी नहीं होने से कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी, कांग्रेस जॉइनिंग करने के संदर्भ में उन्होंने केवल उधम सिंह नगर खासकर रुद्रपुर क्षेत्र में चर्चा में बने रहने के लिए, भारतीय जनता पार्टी में दबाव बनाने के लिए उन्होंने मीडिया का सहारा लिया। हम पहले भी खबर के माध्यम से बता चुके हैं । पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा कांग्रेस के किसी भी शीर्ष नेतृत्व से वार्ता नहीं की गई थी । घर वापसी हेतु पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल केवल रुद्रपुर तक ही अपने को सीमित रखते हुए मीडिया में छाए हुए थे। आखिरकार घर वापसी के द्वार खुल गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के समक्ष उन्होंने फिर से भारतीय जनता पार्टी मैं अपनी आस्था व्यक्ति की, सबसे पहले हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स में खबर का लिया था संज्ञान । देहरादून से राजकुमार ठुकराल की हो रही है घर वापसी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फिर से मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। जब राजकुमार ठुकराल पूर्व विधायक देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष से एक मंच पर बैठकर घर वापसी की वार्ता कर रहे थे ।उसी समय रुद्रपुर जिला मुख्यालय से एक और ऑडियो वायरल किया गया ।यहां तक की पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का रुद्रपुर में हिंदू विरोधी नेता घोषित करते हुए पुतला दहन कर दिया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के रुद्रपुर पहुंचने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं , पदाधिकारीयो ने चुनावी कार्यालय पर जबरदस्त स्वागत किया। राजकुमार ठुकराल पूर्व विधायक को मालाओं से पूरा ढक दिया गया। चुनावी कार्यालय में पूर्व विधायक के कसीदे पढ़े गए। राजकुमार ठुकराल की वापसी इतने जोरदार ढंग से होगी दूसरे गुट को अखरने लगा। एक और लेटर बम जारी किया गया। उधम सिंह नगर में राजकुमार ठुकराल भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। जैसे ही लेटर जारी हुआ। फिर से सत्ता के गलियों में हलचल मच गई। पूरे घटनाक्रम पर देहरादून शीर्ष नेतृत्व ने मोर्चा संभाल लिया। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए, रुद्रपुर के नेताओं की क्लास लगा दी, प्रणाम स्वरूप रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा द्वारा काशीपुर में मीडिया के समक्ष राजकुमार ठुकराल पूर्व विधायक के संदर्भ में घर वापसी पर सकारात्मक बयान देकर फिर से राजकुमार ठुकराल सुर्खियों में आ गए हैं। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ने पहले भी बताया था ।चुनाव बाद राजकुमार ठुकराल की घर वापसी होगी। राजकुमार ठुकराल का कद बढ़ाने के लिए प्रदेश संगठन में पदाधिकारी या फिर राज्य मंत्री का दर्जा देकर वीआईपी सुरक्षा से सुशोभित किया जाएगा। 2027 में विधानसभा चुनाव राजकुमार ठुकराल फिर से रुद्रपुर विधानसभा में विधायक पद के प्रबल दावेदार के रूप में अपनी दावेदारी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा *star * प्रचारक की भूमिका में भी राजकुमार ठुकराल दिखाई देंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगर निगम चुनाव प्रचार हेतु रुद्रपुर पहुंचने वाले हैं। जिस दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर में नगर निगम के चुनाव का प्रचार कर रहे होंगे। उसी दिन पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कि घर वापसी पूरे विधि विधान से की जाएगी। एक और वीडियो वायरल होगा जिसमें रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल गले मिल रहे होंगे। आपसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता शीर्ष नेतृत्व के सामने समाप्त हो जाएगी. वर्तमान और पूर्व विधायक एक साथ गरमा गरम चाय की चुस्कियां ले रहे होंगे। कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगा रहे होंगे। लेकिन एक नारा पूरी तरह से खामोश होकर कार्यकर्ताओं को झांक रहा होगा हमारा नेता कैसा हो……….. ? क्रमशः
